सरधना। सीएचसी पर आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए आने वाले लोगों को सरवर डाउन होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते तीन-चार दिन से फीडिंग नहीं हो रही है। लोग सीएचसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों द्वारा भी लोगों को संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। जिसके चलते लोगों में रोष बढ़ रहा है। इस योजना के तहत पात्रों का मुफ्त इलाज किया जाना है। पात्रों का चयन करके उनके फार्म भी जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि कभी-कभी सरवर डाउन होने से फार्म डाउनलोड करने में परेशानी होती है। जल्द ही सरवर में सुधार की उम्मीद है।