छात्रों ने पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली
मेरठ। गांधी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बृहस्पतिवार को शास्त्रीनगर में पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। रैली में सभी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ लोगों को पर्यावरण को बचाने एवं पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया। रैली का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और पर्यावरण प्रदूषण कम करने की अपील की। छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर पर्यावरण बचाओ जैसे नारों से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर उन्हें पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्रदान की।