नृत्य व चित्रकला में छात्रों ने दी विशेष प्रस्तुतियां
मेरठ। मेरठ सिटी पब्लिक स्कू ल शिवशक्ति नगर में फ्री स्टाइल डांस व ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अभिव्यक्ति शीर्षक से प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने सुंदर चित्र बनाए और नृत्य की प्रस्तुतियां दी। निर्णायक रजनी नौटियाल व पूजा रही। स्कूल की प्रधानाचार्या करुणा गुप्ता ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। वाइस प्रिंसिपल वीनू अग्रवाल ने छात्रों को बधाई दी। स्कूल के निदेशक गंगा प्रसाद ने पुरस्कार वितरित किए। सारिका सिंघल, सविता गुप्ता, नेहा सेठ, निशा हसन, नकुल राजवंशी, राखी बैनर्जी, प्रिया अग्रवाल, शशीबाला, सुनीता मेंहदीरत्ता व दीपक शर्मा ने सहयोग दिया।