परीक्षा केंद्र आज हो सकते हैं घोषित
- सीसीएसयू में परीक्षा समिति की बैठक आज
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे जो अपने यहां सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे होने की जानकारी दे चुके हैं। पिछली बार शिकायत वाले और डिबार कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। विवि ने नकल को लेकर स्पष्ट कर दिया गया है कि जिस कॉलेज के बारे में भी कोई शिकायत मिली उसको डिबार करते हुए केंद्र बदल दिए जाएंगे। शुक्रवार को कैंपस में होने वाली परीक्षा समिति की बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही जिन छात्र-छात्राओं को प्राइवेट में एडेड कॉलेज मिले हैं, उनका परीक्षा केंद्र वही रहेगा या बदला जाएगा, इसकेबारे में भी निर्णय लिया जाएगा। इन छात्र-छात्राओं केपरीक्षा केंद्र भी बदले जा सकते हैं।