फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों ने जिलापूर्ति अधिकारी पर लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलरों ने जिलापूर्ति अधिकारी पर लगाया शोषण का आरोप
विज्ञापन

- राशन डीलरों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स में बैठक आयोजित की
मेरठ। मंगलवार को जिमखाना मैदान स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में राशन डीलरों ने बैठक आयोजित की। मेरठ उचित दर विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित राशन डीलरों ने हिस्सा लिया। बैठक में राशन डीलरों ने जिलापूर्ति अधिकारी विकास गौतम पर गंभीर आरोप लगाए। डीलरों का आरोप है कि प्राइवेट ऑपरेटरों के सहारे विभाग चल रहा है। जबकि प्राइवेट ऑपरेटर आधार फीडिंग मामले में संलिप्त हैं। जिनके खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा पंजीकृत भी है। राशन डीलरों ने विभाग के अधिकारियों पर राशन डीलरों से अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है। राशन डीलरों का आरोप है भ्रष्टाचार में जिलापूर्ति अधिकारी भी पूरी तरह संलिप्त हैं। सुविधा शुल्क के नाम पर राशन डीलरों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। राशन डीलरों ने जिलाधिकारी से मामले में जांच कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोला कुआं व्यापार संघ अध्यक्ष शाहिद खान, सुनील गुप्ता, सुनील बंसल, हाजी दिलशाद, राम अवतार, प्रवीण गर्ग, इरफान मंसुरी, मुमतयाज अहसान, देवेंद्र, सुशील सिंह, डॉ. सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें