मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र आशुतोष देशवाल ने घर के उपकरणों को संचालित करने के लिए स्मार्ट फोन रिमोट उपकरण तैयार किया है। घर के सभी बिजली के उपकरण जैसे बल्ब, पंखे, कूलर, एसी इत्यादि अपने स्मार्टफोन एप के जरिए ऑन ऑफ कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट को बनाने में एक वाई-फाई मॉडल, रिले और मोबाइल एप की जरूरत पड़ती है। मोबाइल एप द्वारा वाई-फाई मॉडल को इंटरनेट की मदद से सिग्नल भेजता है। जो उसे रिले को भेजेगा जिससे सभी घर के उपकरण जुड़े होते हैं। जिस उपकरण को आप ऑन -ऑफ करना चाहते हैं, वह संचालित ऑन ऑफ हो जाएगा। यह 12 वोल्ट (1.5 एएमपी) पर ही कार्य करता है। जोकि बिल खर्च के हिसाब से बहुत कम है। इसमें ब्लू टूथ फ्रिकवेंसी के साथ-साथ बटन का भी ऑप्शन है। आशुतोष देशवाल ने बताया कई बार भूल के कारण घर या ऑफिस बंद करने के बाद लोगों को याद आता है कि उन्होंने लाइट या पंखे चालू ही छोड़ दिए हैं, तो यह उपकरण उन लोगों की सहायता भी करेगा और बिजली बचाने में भी कारगर सिद्ध होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप पंत ने कहा कि इसको और अपडेट कराएंगे।