रोलर स्केटिंग में खिलाड़ियों ने जीते पदक
मेरठ। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन व यूपी रोलर स्केटिंग द्वारा विद्या ग्लोबल व सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। रेफरी अनीश भारती ने बताया नौ राज्यों के छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें रोलर हाकी स्केटिंग व क्रिकेट सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। समापन कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।