रोटरी क्लब मेरठ महान ने मनाया नया साल
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ महान की ओर से शनिवार को नया साल मनाया गया। आयोजन गढ़ रोड स्थित होटल में हुआ। शुभारंभ अध्यक्ष गौरव माहेश्वरी ने किया। सदस्यों ने तंबोला व सरप्राइजिंग गेम्स खेलकर इनाम जीते। वेस्टर्न थीम पर ड्रेस कोड रहा। वेस्टर्न परिधान में सदस्य सभा में पहुंचे। सभी को उपहार बांटे गए। सभी ने डांस भी किया। डॉ. वैभव मिश्रा, जीएस धामा, संगीता कुमार, मनीष शारदा, रमेश कपूर, मयंक अग्रवाल, संजय रस्तोगी, विकास जैन, प्रवीण रस्तोगी, रुप माहेश्वरी मौजूद रहे।