चांदीनगर (बागपत)। चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने चमरावल गांव में रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं। इसका शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रेखा सक्सेना ओर अनुराग सक्सेना ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर सुधीर दाहिमा और संचालन हेमा त्यागी ने किया। सिलाई में निक्की प्रथम, साक्षी द्वितीय और श्वेता तृतीय रही। ब्यूटी पार्लर में रिंपी और श्वेता संयुक्त रूप से प्रथम, ज्योति, शिवानी द्वितीय, वैष्णवी और अंकिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में 50 महिला एवं बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर चौधरी, सतीश त्यागी, शैंकी, तनु, सोनिया, रुखसार, सलोनी, ज्योति, रेखा, पायल, प्रियंका, काजल, अल्का, चंचल, कोमल, मुनिजा, शकीला, गुलफशा, रुकैया, शानू आदि रहे।