डेंगू के दो नए मरीज मिले
मेरठ। डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। मेरठ की दोनों सरकारी लैबों में अब तक 176 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें मेरठ के 128 और अन्य जिलों के 48 मरीज शामिल हैं। बृहस्पतिवार को प्रियंका (22) निवासी नूर नगर और शमशीदा (35) निवासी हापुड़ को डेंगू की पुष्टि हुई हैं। इन्हें जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब में डेंगू की पुष्टि हुई है। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन ने बताया कि मच्छरों की रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग लगातार फॉगिंग करा रहा है। लगातार अभियान जारी है।