फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलबंगले से सजाया गया श्री राधा-कृष्ण मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फूलबंगले से सजाया गया श्री राधा-कृष्ण मंदिर
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। दो और तीन सितंबर को मंदिर में दो लाख की भीड़ भगवान के दर्शन करने पहुंचेगी। श्री राधा-कृष्ण मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जिसमें लकड़ी के फ्रेमों पर बेला व रजनीगंधा के देशी विदेशी लगभग 20 क्विंटल फूलों से फूल बंगले को सजाया गया है। मंदिर के बाहर सड़क पर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रुपों को चलित रूपों का द्वार लगाया गया है। बल्बों की रोशनी से मंदिर को जगमग करने के लिए आठ जनरेटर लगाए गए हैं। मंदिर समिति के महामंत्री सतीश सिंहल का कहना है कि दो सितंबर की रात्रि 11:28 बजे श्री राधा गोविंद का अभिषेक व 108 तुलसीदल व कमलदल से किया जाएगा। उसके पश्चात 12 बजे आरती होगी। चरणामृत वितरित किया जाएगा। मंदिर में 24 फीट ऊंची श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन होंगे। मंदिर में एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगायी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें