मेरठ। सदर थाने में शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा स्थापित करने पर सोमवार को अखिल भारतीय गुर्जर विकास मंच द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन पंचवटी इंजीनियरिंग कालेज घाट रोड किया गया। मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर रहे। अध्यक्षता कर्मवीर सिंह ने की। इस मौके पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि शहीद धन सिंह कोतवाल ने देश की आजादी के लिए क्रांति की अलख जगाई थी। हमें उनके पद चिह्नों पर चलना चाहिए। मंच के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली रोड पर धन सिंह कोतवाल सिंह के नाम पर क्रांति द्वारा बनाने, भैसाली मैदान का नाम धन सिंह कोतवाल कराने और पाठ्य पुस्तकों में उनका शौर्य गाथा शामिल कराने की मांग की। संचालन वेदपाल चपराना व गिरेंद्र गूमी ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन पंकज गोयल, जगदीश, देशपाल गुर्जर, कैप्टन ऋषिपाल, वेदवृत आर्य, पुष्पेंद्र कसाना, विजेंद्र, आशुतोष सिंह, शेर सिंह गुर्जर, अश्विनी गुर्जर, प्रवीन पावटी, सुरेंद्र, विजयपाल, सुनील भड़ाना, ओमप्रकाश, विरेंद्र सिंह, भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।