फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम का समय बदलने पर भी नहीं बदली चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
समय बदला, पर नहीं बदली संगम की चाल
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे ने 15 अगस्त से दर्जनों ट्रेनों को राइट टाइम करने के मकसद से उनके आगमन व प्रस्थान समय में परिवर्तन किया है। इसमें इलाहाबाद-मेरठ के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन पिछले 22 महीने से लेट चल रही है। इस ट्रेन को राइट टाइम करने के लिए इसके आगमन समय में 15 मिनट का परिवर्तन कर सुबह 6:40 बजे की बजाय 6:25 बजे किया गया है। लेकिन अब भी यह ट्रेन राइट टाइम नहीं हो पा रही है। रविवार को भी यह ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे पहुंची। इसके अलावा लेट हो रही सुपर एक्सप्रेस ने राइट टाइम पहुंचकर राहत दी तो वहीं राज्यरानी एक्सप्रेस भी राइट टाइम रवाना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें