मेरठ। सिखों के आठवें गुरु हरिकिशन साहिब के पावन प्रकाश पर्व की खुशी में रविवार को थापर नगर गुरुद्वारा में पंजाबी कक्षा का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्री गुरू ग्रंथ साहिब प्रचार सोसाइटी की ओर से शबद गायन कर गुरु साहिब को याद किया गया। इस दौरान अंशदीप सिंह ने गुरु साहिब के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरू हरिकिशन साहिब को मात्र साढ़े पांच वर्ष की आयु में गुरु गद्दी पर सुशोभित किया गया था, इसलिए उन्हें बाला प्रीतम भी कहते हैं। इस अवसर पर सोसाइटी के प्रमुख सेवादार रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में मानवजीत सिंह, सुरजीत कौर, महीप सिंह, बलविंद्र कौर, प्रमजोत सिंह, हरलीन कौर आदि मौजूद रहे।