इग्नू में 16 अगस्त तक लें प्रवेश
मेरठ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। ईव्ज चौराहा स्थित स्टडी सेंटर एमआईसीआई की कोआर्डिनेटर रूचि अग्रवाल ने बताया कि बीसीए और एमसीए के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है। एससी एसटी के विद्यार्थियों को मुफ्त एडमिशन मिलेगा। पाठ्य सामग्री का खर्च भी केंद्र सरकार वहन करेगी। इग्नू के क्षेत्रीय प्रबंधक गुलाब झा ने बताया कि विभिन्न कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र एमआईसीआई संस्थान में आवेदन कर सकते है।