मशीन के पैनल में पानी भरने से अटके एमआरआई
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन के पैनल में पानी भरने के कारण सोमवार को काफी मरीजों के एमआरआई नहीं हो सके। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि जिस कमरे में एमआरआई होती है, उसमें पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पानी भर गया था, जो एमआरआई के पैनल तक पहुंच गया। सोमवार को एमआरआई करने में थोड़ी समस्याएं आई बाद में उसे ठीक कर लिया गया।