महिला हज प्रशिक्षण कैंप की तैयारी पूरी
मेरठ। हज कमेटी के दिशा निर्देश पर महिला हज यात्रियों के लिए दो दिवसीय हज प्रशिक्षण कैंप मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहा है। इसकी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर जमियत उलेमा हिंद की ओर से कोतवाली क्षेत्र के मदरसा दारूल उलूम के बोर्डिंग हाउस इस्माईल में आयोजित होने वाले कैंप में आलिमा हज्जन तईयाबा महिला हज यात्रियों को हज के बारे में बताएंगी। इसके अतिरिक्त मदरसा दारूल उलूम के वरिष्ठ शिक्षक मौलाना खुर्शीद व मौलाना कारी सलमान कासमी हज करने के तरीकों पर प्रकाश डालेंगे। जिला हज समिति के सदस्य एवं शहर जमियत उलेमा के अध्यक्ष जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि दोनों दिन हज प्रशिक्षण कैंप सबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित किया जाएगा।