मेरठ। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के लाभार्थियाें से पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 10 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधे बात करेंगे। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि योजना के अंतर्गत हर गांव व शहर को रोशन किया जा रहा है। अब तक 13137 गांवों में लगभग दो लाख चार हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर ओर बिजनौर में कनेक्शनों के निरीक्षण के लिए अधीक्षण अभियंताओं को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी इन गांवों में जाकर लाभार्थियों से वार्तालाप करेंगे। पीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए तैयारी की जा रही है।