बागपत। काठा गांव में सोमवार को दोपहर के समय बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया, इससे तीन किसानों की 17 बीघा ईख की फसल जल गई। काठा गांव निवासी रमेश चंद, शौराज और लखीराम ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में ईख की फसल बो रखी है। खेतों के ऊपर जर्जर विद्युत लाइन गुर्जर रही है। सोमवार तार टूटकर गिर गया, इससे उनकी 17 बीघा ईख की फसल जल गई। इसकी शिकायत एक्सईएन से कर मुआवजे की मांग की। अहैड़ा गांव में नरेंद्र और राम कुमार की फसल तार टूटकर गिरने से जल गई है। पीड़ितों ने बिजली विभाग से शिकायत कर मुआवजा दिलाने की मांग की। ब्यूरो