आधुनिक तकनीक से दी जाए शिक्षा
मेरठ। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वा महावीर में बृहस्पतिवार को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के आधार पर रोटरी क्लब विराट ने स्मार्ट क्लासेज के लिए प्रोजेक्ट विद्यालय को समर्पित किया। इस अवसर पर क्लब के हरी गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और राजीव मित्तल, पंकज, समीर एवं डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने मां शारदा के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पूर्व छात्रा सरबजीत कौर ने मां सरस्वती को समर्पित गीत सुनाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विनोद ने शिक्षा को और आधुनिक तकनीक प्रदान करने के लिए छात्रों को शिक्षा जगत में विद्यालय को नाम पर पहुंचाने के लिए सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया। राजीव मित्तल ने भी शिक्षा को आधुनिक तकनीक प्रदान करने को प्रोत्साहित किया और डॉ. निवोद ने हरि गुप्ता को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट कक्षाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष योगेश गोयल एवं प्रवेश कुमार ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सतेंद्र कुमार, बृजमोहन माहेश्वरी, प्रवीण बंसल, ब्रजमोहन गर्ग, शोभित माहेश्वरी, निकुंज शर्मा आदि रहे। जबकि कार्यक्रम की व्यवस्था में रोहित, नवीन विश्नोई, संतोष, लक्ष्मी, मुकेश, सुधीर आदि का योगदान रहा।