दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट में एक माह से ईओ का पद खाली चल रहा है। इस कारण कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। वेतन न मिलने से बच्चों के दाखिले भी नहीं करा पा रहे हैं। कस्बे में होने वाले विकास कार्य भी रुके हैं। कर्मचारियों ने डीएम से ईओ को भेजने की मांग की है।