रजपुरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन
गंगानगर। रजपुरा गांव में इएन ब्लॉक - ऑन वे टू ह्यूमेनिटी व नेशनल कोलिसन फॉर एजूकेशन के सहयोग से चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। वर्ग में ग्रामीणों, प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूल की समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। डायरेक्टर मुकेश कुमार ने शिक्षा के अधिकारों जैसे छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना। बाल मजदूरी न कराने की बात कही। ग्रामीण महिला सामाजिक सेवा समिति भूड़पुर की अध्यक्ष प्राची आर्य ने सभी को जेंडर इस्यू लीडरशिप के बारे में जानकारी दी। वर्ग में करीब 35 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भूड़पुर के ग्राम प्रधान लोकेश कुमार व शिया फाउंडेशन की कृष्णा ढाका ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नितांत शर्मा, इब्राहिम, सुमन व अनीता आदि मौजूद रहे।