फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कार्यकारणी गठन का आरोप, प्रमुख सचिव से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कार्यकारिणी गठन का आरोप, प्रमुख सचिव से शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ की फर्जी कार्यकारिणी गठन करने का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव व प्रशासन पशुपालन विभाग से शिकायत की गई है। उप्र प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह के मुताबिक जनपद इकाई का द्विवार्षिक चुनाव मई 2017 में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर किया गया था। जिसकी जानकारी सूचना निदेशक प्रशासन व विकास पशुपालन विभाग लखनऊ को दी गई थी। नियम के तहत उप्र पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष व सचिव का दो वर्षों तक के लिए स्थानांतरण नीति में छूट मिलती है। आरोप है कि कार्यकारिणी में एक साल का समय बचा है। फिर भी कुछ पशु चिकित्सा अधिकारियों ने नियम व शासनादेशों का उल्लंघन कर वर्तमान अध्यक्ष व महामंत्री का बिना संज्ञान लिए फर्जी तरीके से कार्यकारिणी गठित कर दी गई। फर्जी कार्यकारिणी का गठन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रमुख सचिव व निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें