एमपीएस मेन विंग में शपथ ग्रहण समारोह
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में छात्र अनुशासन समिति का गठन व शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. ािवाली गायेल रहीं। एमपीएस ग्रुप के संस्थापक ताराचंद शास्त्री, प्रबंध निदेशक विक्र मजीत सिंह रहे। सभी का स्वागत स्कूल प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल ने किया। छात्रों ने मार्च पास्ट व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। हर्षित हेड ब्वॉय, आद्या पंडित हेड गर्ल, स्कूल कप्तान अनुभव गुप्ता, स्कूल गर्ल्स कप्तन श्रेया पाठक, कृतिक पवार, कलश यादव ने शपथ ली। मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। संचालन मोना भसीन ने किया।