कांग्रेसियों ने मनाई पंचायतीराज व्यवस्था की वर्षगांठ
मेरठ। पंचायतीराज व्यवस्था की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेसियों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मंगलवार को टाउन हाल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने कहा कि गत 24 अप्रैल 1993 को कांग्रेस सरकार ने संविधान में 73वां और 74वां संशोधन कर पंचायतीराज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम किया था। उस समय भी भाजपा ने इस बिल का जमकर विरोध किया था। पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शबी खान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी, मंजीत कौछड़, हरिकिशन वर्मा, राजबाला गौतम, मुगीश जिलानी, युगांश राणा, रोहित गुर्जर, सलीमुद्दीन शाह, सलीम खान, नईम राणा, यासिर सैफी, डॉ. संजीव अग्रवाल, हाशिम अंसारी, यामीन फरिश्ता, गौरव भाटी, लियाकत अली, रमाकांत, अनस आदि मौजूद रहे।