फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक
मेरठ। शास्त्रीनगर जे-ब्लाक स्थित पिन प्वाइंट में आयोजित चार दिवसीय सातवीं खडग सिंह निशानेबाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। आयोजक सचिव एवं कोच अमोल प्रताप सिंह ने बताया प्रतियोगिता के अंतिम दिन करीब चार सौ शूटरों ने प्रतिभाग किया। जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी स्पर्धाओं में पदकों पर कब्जा जमाया। एयर राइफल आइएसएसएफ यूथ में अर्जुन चौधरी, अमित पंवार ने स्वर्ण, पिस्टल यूथ एनआर में विशाल तोमर ने रजत पदक, जबकि अमित पंवार ने एयर राइफल की चैंपियनशिप भी अपने नाम की। एयर पिस्टल आइएसएसएफ चैंपियन ऑफ चैंपियन कुश सिरोही, एयर राइफल एनआर चैंपियन और चैंपियन सौरव सांगवान, एयर पिस्टल में हितेंद्र कुमार स्वर्ण पदक पाकर प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एडीएम सिटी मुकेश चंद्र ने विजताओं को पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में संस्थान अध्यक्ष रमेश सिंह, कोच अमोल प्रताप सिंह, अलोक सोम, धर्मेंद्र शर्मा, रवि कुमार, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. राज्यपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


खास बातें:
पिन प्वाइंट में शूटिंग प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें