फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकाल किया अभिभावकों को जागरूक
विज्ञापन

गंगानगर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रजपुरा ब्लॉक के इंचौली गांव में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाली। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा साथ रहे। रैली में अनेक स्कूलों के करीब 11 सौ छात्र-छात्राएं व 200 से अधिक शिक्षक - शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। रैली के दौरान अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया गया। किठौर विधायक ने शिक्षकों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता पर शिक्षा है। हर वर्ग को शिक्षित करना उनका लक्ष्य है। शिक्षक सौ फीसदी पंजीकरण कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने कहा कि घर-घर जाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका एडमिशन स्कूल में कराएं। शिक्षकों को इस वर्ष ज्यादा एडमिशन का लक्ष्य दिया गया है। कहा जिन प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन अधिक होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर मोहित मलिक, ओमलता, तारीक, कृष्णगोपाल सिंह, सीमा, राजकुमार, इंदू ढाका, संजीव प्रताप, सत्यवीर, अनिलदास, विजय कुमार, दीपक तिवारी, दुष्यंत, रामनरेश यादव, अरशद, रश्मि रस्तोगी, अरुण कुमार, खलील अहमद, दीपाली जैन, अंजलि गुप्ता व निर्मल चौहान आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली गई रैली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें