फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय की पटरी पर नहीं आ रही संगम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तमाम कोशिशों के बावजूद संगम व नौचंदी एक्सप्रेस समय की पटरी पर नहीं आ पा रही है। दोनों ट्रेनों को राइट टाइम करने के लिए भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी रेल मंत्री तक मामले को पहुंचा चुके हैं। बावजूद ये ट्रेन लगातार लेट हो रही हैं, जिस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को संगम एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से शाम करीब चार बजे पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से दोपहर करीब दो बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि यहां से दोनों ट्रेेनों को रोजाना राइट टाइम रवाना किया जाता है, लेकिन वापसी में ही ये दोनों ट्रेन लेट पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें