28 को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन
मेरठ। राष्ट्रीय जनशक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी रोड चंद्रा हाउस में बैठक का आयोजन किया। संचालन जिलाध्यक्ष लोकेश चंद्रा ने किया। अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट उमा शंकर ने कहा कि सरकार एससी/एसटी एक्ट को निष्प्रभावी करने की कोशिश कर रही है। लोकेश चंद्रा ने कहा कि 28 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर गिरीश शर्मा, चंद्र किरण जाटव, विशाल प्रेमी, एजाज हुसैन, राहुल, आरिफ, आशीष वाल्मीकि, अमन खटीक, काली चरण, विजय सिंह, राकेश, लोकेश आदि मौजूद रहे।