फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश अध्यक्ष, सुभाष सचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव में राजेश कुमार अध्यक्ष व सुभाष चंद सचिव निर्वाचित हुए है। चुनाव अधिकारी संजीव विश्वकर्मा के अनुसार राजेश कुमार को 113 जबकि पूरन सिंह भंडारी 76 मत प्राप्त कर पाए। सचिव पद पर सुभाष चंद को 108 और दिनेश शर्मा को 73 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश वर्मा ने बाबर फैजी को 01 मत से तो संगठन सचिव अरुण कुमार ने राकेश मोहन शर्मा को 34 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर असीन परवेज ने कयूम अली को 49 मतों से हराया। संगठन सचिव पद पर दारा सिंह भारद्वाज ने जसवीर मीना को 26 मतों से हराया। चुनाव प्रक्रिया में संजय प्रकाश, वीरेंद्र कुमार महागेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें