फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई पार्टी में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 11 की छात्रा अजीमा और रश्मि के मधुर गायन से कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तजनीषा, आकांक्षा, ओजस्वी ने कविता पाठ किया। अंशिका अरोड़ा को मिस फेयरवेल और युवराज चौधरी को मिस्टर फेयरवेल चुना गया, जबकि तानिया अरोड़ा को मिस ज्ञानस्थली व आशुतोष शारदा को मिस्टर ज्ञानस्थली चुना गया। प्रबंधक उर्मिला सिंह और निदेशक बीपी सिंह ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक टिप्स दिए। संचालन शीतल, युवराज व ओजस्वी ने किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी, रंजीता, शिप्रा, मुकेश आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें