फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्थानीय स्तर पर वसूलेंगे जल निगम से बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिक्षा विभाग के बाद अब जल निगम से भी स्थानीय स्तर से ही विद्युत बिलों की वसूली की जाएगी। इस संबंध में यूपीपीसीएल चेयरमैन के आदेश मिलने के बाद अधिकारियों ने तैयारी कर दी है। इस संबंध में पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अपने क्षेत्र के जल निगम की पेयजल योजनाओं की बिल वसूली करने के लिए बिल भेजने को कहा है। अब तक की व्यवस्था के तहत बिजली विभाग सरकारी विभागों से बिजली बिल की वसूली केंद्रीय स्तर पर करता था। इसके लिए विभाग सभी सरकारी विभागों का बकाया बिल रिपोर्ट मुख्यालय भेज देता था और बजट के तहत उसका भुगतान बिजली विभाग को हो जाता था। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब जल निगम को लंबित बिलों का भुगतान स्थानीय स्तर पर ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें