हर्ष फायरिंग की घटनाएं रोकने को एसपी को लिखा पत्र
बागपत। बड़ौत में बिनौली रोड पर हर्ष फायरिंग में एक किशोर की गोली लगने से हुई मौत के बाद न्यायपीठ बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने गंभीरता से लिया है। एसपी को हर्ष फायरिंग की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। न्यायपीठ के न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस को कठोर कदम उठाने होंगे।