फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्या को लेकर 19 को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्या को लेकर 19 को प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग की शाखा मेरठ खंड गंगा नहर के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान कराने के लिये संगठन की तरफ से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन मंत्री उमाकांत सिंह ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अल्प वेतन भोगी कर्मचारी हैं। मकान निर्माण व शादी आदि कार्यों के लिये कर्मचारी को अपने भविष्य निधि खाते से अग्रिम अथवा बैंक से लोन लेने की जरूरत पड़ती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अभियंता से मांग की है कि कर्मचारियों को भविष्य निधि खाते से समय रहते अग्रिम धन का भुगतान कराया जाए। संगठन मंत्री ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 19 जनवरी को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मेरठ खंड गंगा नहर कार्यालय परिसर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें