मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में मनचलों से परेशान होकर मौत को गले लगाने वाली छात्रा की आत्मा की शांति के लिए समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने तेजगढ़ी चौराहे पर शोकसभा का आयोजन किया। कैंडल मार्च निकालकर बिटिया की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई। इस मौके पर दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल नीरा तोमर, सचिन त्यागी, संजना वत्स रस्तोगी, डॉ. ब्रजेश त्यागी, नरेंद्र राष्ट्रवादी, विकास शर्मा, निघत सैय्यद, रिनी चौधरी, तुषार गुप्ता, कीर्ति बाटला, शीतल यादव, अरविंद चौधरी, डॉ. शिवाली अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।