छात्राओं को बताया स्वच्छता का महत्व
मेरठ। खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया। प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज ने छात्राओं को जीवन में सफाई का महत्व बताया। नगर निगम की ओर से संचालित इस अभियान में नीता गुप्ता ने लोकगीत सुनाकर छात्राओं को सफाई के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने सवाल भी पूछे।