वातावरण का परिशोधन यज्ञ से संभव: राकेश
मेरठ। जिला अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रज्ञा मंडल फाजलपुर में रविवार को पांच कुंडलीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। हरिद्वार के शांतिकुंज द्वारा यज्ञ कराया गया। जिसमें भक्तों ने समाज के कल्याण एवं सही रास्ते पर चलने के लिए आहुति समर्पित की। शांतिकुंज से पधारे राकेश शर्मा ने यज्ञ के दौरान लोगों को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा वातावरण का परिशोधन यज्ञ द्वारा ही संभव है। यज्ञ परिवारों में संस्कार, परंपरा, युग निर्माण द्वारा आत्म कल्याण, जनमानस में फैली अनास्था है। इसकी वजह से मानव विषम परिस्थितियों के कुचक्र में फंसा हुआ है। इस कारण मानव भटकता रहता है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में सरधना, पल्लवपुरम, परतापुर, शास्त्रीनगर, कैथवाडी सहित कई क्षेत्रों से हजारों श्रद्घालुओं ने यज्ञ में भाग लिया। कार्यक्रम पूर्व सभासद चौ. ऋषिपाल, सभासद जय सिंह, कुसुमलता, ईश्वरी देवी, ओमवीरी, जेएस राणा, सुमन शर्मा, विरेंद्र सिंह, गीता संतोष, सतबीरी सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।