मेरठ। शनिवार को दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम आरएन सिंह गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन का निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि अभी अधिकारिक कार्यक्रम सिटी स्टेशन पर नहीं पहुंचा है। फिलहाल दौरे को देखते हुए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। उनके दौरे के बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ट्रैक के दोहरीकरण के निरीक्षण को आएंगे। इनकी हरी झंडी के बाद ही दौराला से खतौली के बीच तैयार हुए नए ट्रैक पर ट्रेन दौड़ना शुरू होगी। इस बारे में सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि शनिवार को डीआरएम आरएन सिंह के आने की सूचना तो मिली है। डीआरएम मोदीनगर से लेकर देवबंद तक सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। वे दौराला से खतौली के बीच हुए ट्रैक दोहरीकरण को भी देखेंगे। हालांकि दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम अभी तक नहीं पहुंचा है।