चेयरमैन और सभासद सम्मानित किए
अमीनगर सराय (बागपत)। श्री जय अंबे शाकंभरी देवी पद यात्रा संघ का समापन समारोह कस्बे के लक्कड़ बाजार स्थित यादव मार्केट में हुआ। इसमें साइकिल यात्रा संघ में सहयोग करने वालों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव और सभी सभासदों को सम्मानित किया । इसमें नीटू मित्तल, संजय मित्तल, दीपक जिंदल, प्रदीप, अजय जैन, पवन, श्यामसुंदर गर्ग, विनोद ठाकरे, खगेश यादव, ईश्वर दयाल, राजकुमार मित्तल, लाला महेंद्र मित्तल, जगदीश पंडित, सुशील पाराशर, सभासद अनिल पाराशर, सीआर यादव, पंकज यादव, बाबू कुरैशी, मोंटी सैफी मौजूद रहे।