पुलिस ने बाइक लुटेरा दबोचा
दोघट (बागपत)। पुलिस ने बड़ौत-बुढाना मार्ग पर पुसार के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। युवक के पास से एक बाइक बरामद हुई है। एसओ चितवन कुमार का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध बाइक मिली है, जिसके लूट की होने की जानकारी मिली है, इसे पुष्ट किया जा रहा है। युवक लूट की कई वारदातों में शामिल बताया गया है।