मेरठ। शाइनिंग स्टार क्लब की सदस्याओं ने सोमवार को क्रिसमस पिकनिक का आयोजन किया। सदस्याएं हापुड़ के पास सपनावत में पिकनिक मनाने गईं। सदस्याओं ने पिकनिक में क्रिसमस तंबोला खेला। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। डांस और गेम्स के विजेताओं को उपहार बांटे गए। शालू गुप्ता, मंजू गर्ग, अलका गुप्ता, आशा भाटिया, निशा बग्गा, नीलिमा, नेहा, सुरभि, शर्मिला, नेहा गर्ग, सपना, शैली, रूपाली ने सहयोग दिया।