चार हजार बच्चों का टीकाकरण
मेरठ। सघन मिशन इंद्रधनुष के तृतीय दिन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र नगर में कार्य की प्रगति की समीक्षा की। शहरी क्षेत्र में 315 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा चुकेहैं, जिनमें 4076 बच्चों का टीकाकरण किया गया है, जो पिछले पिछले चरण से 7.9 प्रतिशत ज्यादा रहा। इसमें पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों की संख्या 662 रही। बैठक में डॉ. रजत गर्ग, डॉ. सुधीर कुमार, नजमुनिशा, प्रवीन कौशिक, सचिन कुमार, हरपाल, चंद्रभान सिंह तोमर आदि रहे।