कलक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन जारी
मेरठ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर 22 अक्तूबर से कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन जारी है। संगठन की जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि इतने दिन से महिलाएं अपनी मांगों को मनवाने के लिये आवाज उठा रही हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी गंभीर नहीं है। शहर अध्यक्ष तृप्ती गुप्ता ने बताया कि मांगे पूरी नहीं होने से महिलाओं में रोष है। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं धरना जारी रहेगा।