फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव गन्ना विकास ने क्रय केन्द्रों पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उप्र संजय आर भूसरेड्डी ने हापुड़ के सिंभावली शुगर मिल के गन्ना क्रय केन्द्र बदरखा मेें छापा मारा। यहां पर किसानों ने गन्ना पर्ची कम आने की शिकायत की। प्रमुख सचिव ने किसानों से गन्ना मूल्य भुगतान की भी जानकारी ली। उन्होंने उप गन्ना आयुक्त को निर्देश दिए कि वह किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। गन्ना मूल्य भुगतान की प्रतिदिन समीक्षा करें। गन्ना मूल्यों का डायवर्जन करने वाली चीनी मिलों पर कार्यवाही की जाए। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने किसानों की समस्या का समाधान करते हुए कहा कि कैलेंडर के हिसाब से पर्ची जारी की जा रही हैं। इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिंभावली अशोक कुमार, समिति सचिव राजीव सेठ आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें