बोल्ड एंड ब्यूटीफुल क्लब ने मनाया क्रिसमस
मेरठ। बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लेडिज क्लब की सदस्याओं ने शुक्रवार को क्रिसमस मनाया। क्लब की मासिक सभा क्रिसमस थीम पर आबूलेन स्थित होटल में हुई। शुभारंभ क्लब प्रमुख सोनिया और सुरजीत कौर ने किया। सदस्याएं रेड एंड व्हाइट ड्रेस में सजकर आयोजन में पहुंची। सभी ने मिलकर क्रिसमस ट्री सजाया। सांता क्लॉज से उपहार लिए और केक काटा। सदस्याओं ने मैरी क्रिसमस तंबोला खेलकर इनाम जीते। फनी गेम्स भी खेले। अंत में सभी को इनाम बांटे। नीलू नंदा, मीना, राखी, नीलम, अवनि, डॉली, वैशाली और ममता ने सहयोग दिया।