मेरठ। अखिल भारतीय गरीब मजदूर किसान पार्टी की शिवपुरम में आयोजित बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव में सभी वार्डों से प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामशरण सैनी, पं. सतपाल, गोरधन, डॉ. डीके वर्मा, राजकुमार, महेश चंद आदि मौजूद रहे।