फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी डोगरा लाइंस मे ंआयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में राष्ट्रीय एकता शिविर
विज्ञापन

मेरठ। केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में शनिवार का सामाजिक विज्ञान राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम रखी गई। शुभारंभ डॉ. अनीता मलिक एचओडी भूगोल विभाग मेरठ कॉलेज एवं डॉ. पीसी पांडेय सेवानिवृत्त एचओडी वनस्पति विज्ञान विभाग मेरठ कॉलेज ने किया। दो दिवसीय शिविर की अध्यक्षता हुस्ना बानो प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय रामपुर ने किया। शिविर मं मेरठ संकुल के 7 केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें केवी पंजाब लाइंस, केवी डोगरा लाइंस, केवी सिख लाइंस, केवी सरसावा, केवी मुजफ्फरनगर, केवी बुलंदशहर, केवी चांदीनगर की टीमें शामिल रहीं। हिंदी काव्य, वादविवाद, हिंदी प्रहसन, संस्कृत, श्लोक, पाठ, अंग्रेजी भाषण, अंग्रेजी वादविवाद, प्रश्नोत्तरी, स्पॉट पेंटिंग में भाग लिया। अरुणाचल प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित मॉडल्स का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद गौर व वाइस प्रिंसिपल आरएस वर्मा के निर्देशन में आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें