मेरठ। जमियत उलमा शहर इकाई के बैनर तले शहर के मुसलमानों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नायब शहर काजी जैनुर राशिददीन और मौलाना कारी मौ. सलमान कासमी ने कहा कि बर्मा में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रही जुल्म ज्यादती को संज्ञान में लेते हुए भारत सरकार यूएनओ पर दबाव डाले और वहां के मुसलमानों की जानमाल की सुरक्षा कराए। प्रदर्शन के बाद शहर जमियत का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और उन्हें राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हाजी इमरान सिद्दीकी, हाजी इरशाद कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, हाजी शिराज छाबो, मौलाना शाहनवाज, मौलाना अलीमुद्दीन, मुफ्ती अफीफुल्ला आदि मौजूद रहे।