मेरठ। चाइल्ड लाइन 1098 मंगलवार को जनपद के विभिन्न स्कूलों में कोमल फिल्म दिखाकर जागरूक अभियान चलाया जाएगा। आर्मी पब्लिक स्कूल, मेदपुर प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल समेत सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में अभियान दो दिन तक जारी रहेगा। इसमें यौन उत्पीड़न रोकने के लिए बालक और बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा।