फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश फौजी रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर निवासी योगेेश फौजी को रालोद सैनिक प्रकोष्ठ का मेरठ मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने जिलाध्यक्ष राहुल देव के बाउंड्री रोड स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। तोमर ने बताया कि प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की पहली सूची में तीन प्रदेश महासचिव, छह सचिव और पांच मंडल अध्यक्षों के साथ 12 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। हरेंद्र फौजी ढढ़रा को मेरठ जिलाध्यक्ष बनाया गया है। तोमर ने कहा कि सरकार का रवैया पूर्व सैनिकों के प्रति नकारात्मक रहा है। युवा अवस्था में रिटायर हजारों सैनिक बेरोजगार घूम रहे हैं। कलक्ट्रेट पर सैनिक विश्राम गृह को गोदाम बना दिया है। रालोद सैनिक प्रकोष्ठ पूर्व सैनिकों और उनके परिवार की लड़ाई लड़ेगा। इसके लिए हर जनपद में पूर्व सैनिक चेतना संवाद आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक परवेज हलीम, डॉ. राजकुमार सांगवान, बलराज सिंह, राजेंद्र शर्मा, डॉ मैराजुद्दीन अहमद, नरेंद्र खजूरी, एनुद्दीन शाह, राममेहर सिंह गुर्जर, राजेंद्र चिकारा, कपिल बिसला, सुनील रोहटा, इंद्रपाल सिंह, पदमेंद्र गुर्जर, सुबोध त्यागी, गौरव जिटौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें